नोएडा, जुलाई 31 -- नोएडा। शहर का अधिकतम तापमान गुरुवार को 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले के अधिकतम तापमान मुकाबले 1.6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई। नोएडा का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहा, जो एक दिन पहले के मुकाबले 1.3 डिग्री कम है। बुधवार रात से ही तेज बारिश शुरू हुई। गुरुवार सुबह और दोपहर में भी शहर के कई हिस्सों में मध्यम बारिश दर्ज की गई। सुबह 8:30 बजे तक 37 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं इसके बाद से शाम 5:30 बजे तक 9.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लिहाजा पिछले 24 घंटे में 46.5 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले छह दिनों तक हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश का अनुमान है। ऐसे में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। वहीं नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई भी 100 से कम ...