पूर्णिया, फरवरी 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।गुरुवार को मौसम शुष्क बना रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान एवं अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा बही। गुरुवार को कुछ समय के लिए हल्का बादल भी छाया रहा। अगले 24 घंटे में मौसम में कोई परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...