बोकारो, फरवरी 4 -- बेरमो। गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड के छात्र-छात्राओं के हित में विज्ञापन संख्या 1/2026 में अधिकतम उम्र सीमा की गणना में विज्ञापन संख्या 1/2024 के आलोक में आवश्यक संशोधन करने को लेकर निर्देश देने की मांग की है। मुख्यमंत्री का ध्यान झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा प्रकाशित विज्ञापन संख्या 1/2026 के झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2025 में उम्र गणना की तिथि में आवश्यक संशोधन कराने की ओर आकृष्ट किया है। प्रेषित अपने पत्र में यह कहा है कि झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 1/2026 झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया है। जिसके क्रमांक 4 में इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम उम्र एवं न्य...