गुड़गांव, जनवरी 28 -- कृष्ण कुमार गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी के विकास कार्यों को लेकर लंबे समय से बना गतिरोध अब समाप्त हो गया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में दिसंबर माह में हुई कैबिनेट की उप-समिति की बैठक में नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) की छह महत्वपूर्ण और लंबित परियोजनाओं के लिए लगभग 200 करोड़ रुपये के संशोधित बजट को मंजूरी दे दी गई है। पिछले तीन माह से सरकार के पास लंबित पड़ी इन फाइलों पर अनुमति मिलने के बाद अब शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने मिनट्स ऑफ मीटिंग (एमओएम) निगम को भेज दिए हैं। इससे न केवल शहर के बुनियादी ढांचे में सुधार होगा, बल्कि सफाई व्यवस्था भी पटरी पर लौटेगी। नगर निगम का नया मुख्यालय इस बजट का सबसे बड़ा हिस्सा सेक्टर-14 स्थित व्यापार सदन में बन रहे नगर निगम के नए कार्यालय भवन पर खर्च होगा। डिजाइन में बदलाव और चिलर सिस्टम व आई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.