आजमगढ़, जनवरी 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर से सटे पठखौली गांव में बने एसटीपी (सीवर ट्रीटमेंट प्लांट) से आधे शहर की ही सीवर लाइन जुड़ सकी है। छूटे हुए शहर के अन्य मोहल्लों को दूसरे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा जाना है। दूसरे एसटीपी के निर्माण के लिए एक हेक्टेयर भूमि चाहिए। जल निगम नगरीय ने भूमि के लिए राजस्व विभाग को एक वर्ष पूर्व पत्र भेजा था, लेकिन जमीन नहीं मिल सकी है। तमसा के पानी को प्रदूषित होने से बचाने के लिए शहर से सटे पठखौली गांव में 0.4 हेक्टेयर भूमि पर करीब 42.21 करोड़ की लागत से एसटीपी (सीवर ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण हुआ है। इस एसटीपी से मुख्य चौक, एलवल से लेकर शहर के उत्तरी क्षेत्र के मोहल्ले ही सीवर लाइन के जरिए जुड़े हुए हैं। पठखौली के बाद अब शहर के चौक से दक्षिण तरफ के मोहल्लों को सीवर लाइन से जोड़ने के लिए दूसरे एसटीपी का न...