समस्तीपुर, मार्च 24 -- शाहपुर पटोरी। इस धरा पर जब भी अधर्म बढ़ा तब-तब किसी न किसी रूप में ईश्वर अवतरित हुए। ईश्वर की अनंत लीलाओं में छिपे गूढ़ व आध्यात्मिक रहस्य श्रीमद्भागवत कथा में समाहित है। अगर कोई व्यक्ति ईश्वर को अपने समीप महसूस करना चाहता है तो उन्हें श्रीमद्भागवत कथा पाठ करना और सुनना चाहिए। उक्त बातें पटोरी में बालो बाबू के भू-खंड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा वाचन के चौथे दिन आशुतोष महाराज की परम शिष्या साध्वी आस्था भारती ने कही। उन्होंने कहा कि भक्ति या आराधना किसी भय व लोभ से नहीं की जाती। कथावाचन के दौरान उन्होंने कई प्रेरक प्रसंग सुनाए। श्रीमद्भागवत कथा स्थल पर नि: शुल्क हेल्थ कैंप, योग शिविर आयोजित किए गए हैं। जिसमें पटना की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ विभा सिन्हा, जेनरल फिजिशियन डॉ प्रसन्ना अपनी सेवा दे रहे हैं। मौके पर विधायक रणविज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.