बदायूं, अक्टूबर 3 -- बदायूं। असत्य पर सत्य, अर्धम पर धर्म, अनीति पर नीति, अत्याचार पर सदाचार की जीत कर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने विजयी का परचम लहरा दिया। गांधी मैदान में दशहरे के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया और इसके गवाह बदायूं वासी बने। सबसे पहले कुंभकर्ण का वध किया, उसके बाद मेघनाद का वध किया और अंत में रावण का भगवान श्रीराम ने वध किया। पूरा गांधी मैदान जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। वहीं रावण के वध को देखने के लिए जिले भर से आई भारी भीड़ जुटी रही और सुरक्षा को पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। गुरुवार को श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी के तत्वावधान में रावण वध की लीला का मंचन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सदर विधयाक महेश चंद्र गुप्ता व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, भाजपा नेता शारदेंदु पाठक तथा विशिष्ट अतिथि डीएम अवनीश कुमा...