मऊ, जनवरी 8 -- मऊ, संवाददाता। जीवन राम छात्रावास के मैदान में आयोजित नौ दिवसीय भव्य श्रीरामकथा के चौथे दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सजी झांकी लोगों में आकर्षण का केन्द्र रही। राम जन्म का प्रसंग सुनते ही पूरा पंडाल जय श्री राम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। कथा वाचक रितेश महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम का अवतार अधर्म के नाश के लिए हुआ था। कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भक्तों के कल्याण और धर्म की स्थापना के लिए परमात्मा मानव रूप में अवतार लेते हैं। बताया कि भगवान का अवतार केवल रावण वध के लिए नहीं, बल्कि समाज में मर्यादा और आदर्शों की स्थापना के लिए हुआ था। जैसे ही कथा में भगवान के जन्म का प्रसंग आया, समूचा पाण्डाल पुष्प वर्षा और अबीर-गुलाल से सराबोर हो गया। भगव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.