मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- पानापुर। भस्मी देवी मंदिर प्रांगण में चल रहे श्रीमद देवी कथा नवाह यज्ञ के छठे दिन कथावाचक आचार्य सुधांशु शास्त्री ने देवी के विभिन्न रूपों व महिमा का वर्णन किया। व्यासपीठ से उन्होंने कहा कि शक्ति स्वरूपा देवी ने धर्म की स्थापना व अधर्म का नाश करने के लिए विविध अवतार लिए। माता की आराधना से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है व सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। यह ऊर्जा जीवन में सुख, शांति व समृद्धि का सृजन करते हैं। छठे दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दैनिक पूजा-अर्चना में भाग लिया व कथा सुनी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.