लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 1 -- पलियाकलां, संवाददाता। शहर स्थित जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में भारत चीन युद्ध के महानायक परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह की 101वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी ने कहा कि मेजर शैतान सिंह साहस व समर्पण के अद्वितीय उदाहरण थे 1962 में चीन के आक्रमण के समय कुमान्यु बटालियन के मेजर शैतान सिंह चुशूल सेक्टर में रेजांग ला दर्रे पर 120 सेनिकों की टुकड़ी के साथ तैनात थे। सुबह के समय 1300 चीनी सेनिकों ने हमला किया। भारतीय सेनिकों ने हमला विफल कर दिया। कुछ समय बाद चार सौ चीनी सैनिकों ने पीछे से हमला किया। जिसका पुनः मुंह तोड़ जबाब दिया गया। लेकिन संसाधनों की कमी के कारण अतुलनीय साहस का परिचय देते हुए मेजर शैतान सिंह शहीद हो गये। विद्यालय की नोडल अधिकारी आकृति गुप्ता ने कहा कि नागा हिल्स ऑपरेशन व...