कौशाम्बी, फरवरी 23 -- प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता परितोष त्रिपाठी ने कहा कि शांतिदूत महात्मा बुद्ध की नगरी अद्भुत है। यहां आना सौभाग्य की बात है। जल्द ही उन्होंने अपनी आने वाली फिल्मों का प्रमोशन करने के लिए फिर से कौशाम्बी आने की बात कही। वह शनिवार को प्रयागराज में आयोजित निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद हिंदी कवि शाहरुख सिद्दीकी से मुलाकात करने कौशाम्बी आए थे। इस दौरान 'हिन्दुस्तान' प्रतिनिधि से खास बातचीत भी की। प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, हास्य कलाकार (कॉमेडियन) और लेखक परितोष त्रिपाठी ने बताया कि रियलिटी शो सुपर डांसर में मामाजी के किरदार की उनकी भूमिका सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुई। उन्होंने अपनी लूडो, वनवास, जनहित में जारी, हमारे बारह, कुछ खट्टा हो जाए, लव की अरेंज मैरिज, मद्धिम, धड़के दिल बार-बार, सेल्फी व काशी जैसी फिल्मों के बाबत भी खुल...