बदायूं, जनवरी 13 -- पीलीभीत। पूरनपुर में शारदा नदी के तट पर स्थित धनारा घाट इन दिनों आस्था और भक्ति का अनुपम संगम बना हुआ है। यहां बसी रामनगरिया सुबह और शाम के समय ऐसी अलौकिक छटा बिखेर रही है। उगते सूर्य की सुनहरी किरणें और सांझ ढलते ही दीपों की दूधिया रोशनी घाट को दिव्य रूप प्रदान कर रही है। रामनगरिया में कल्पवास कर रहे साधु-संत और श्रद्धालु दिन की शुरुआत भजन-कीर्तन से करते हैं। सुबह की आरती के साथ शारदा की लहरों पर पड़ती सूर्य किरणें मन मोह लेती हैं, जबकि शाम ढलते ही संध्या आरती से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। चारों ओर गूंजते राम नाम और भजनों से घाट आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर दिखाई देता है। यहां विशेष रूप से शांति और साधना का माहौल देखने को मिल रहा है। साधु-संतों का कहना है कि धनारा घाट पर प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक साधना का दु...