सोनभद्र, फरवरी 20 -- सोनभद्र, संवाददाता। रमजान के पहले जुमे की नमाज मुस्लिम बंधुओं ने अकीदत के साथ अदा की। नमाज के बाद दुआख्वानी कर मुल्क में अमन चैन की दुआ की गई। इस दौरान मस्जिदों के समक्ष सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था रही। राबर्ट्सगंज नगर स्थित जामा मस्जिद, नई बस्ती मस्जिद और पूरब मोहाल मस्जिद में रमजान के पहले जुमे नमाज अदा की गई। दोपहर साढे़ 12 बजे के बाद ही मुस्लिम बंधु मस्जिदों पर पहुंचने लगे। मस्जिदों में तकरीर के दौरान उलेमाओं ने रमजान की फजीलत के बारे में लोगों को बताया। वहीं लोगों नेकी के राह पर चलने की सलाह दी। दोपहर एक बजे जुमे की नमाज हुई। इसके बाद दुआख्वानी में मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी गई। वहीं उरमौरा स्थित जामा मस्जिद में भी मौलाना मजहरूल हक ने जुमे की नमाज पढ़ाई। जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। पुल...