फरीदाबाद, अप्रैल 5 -- पलवल, संवाददाता। अदालत परिसर में वकील पर हमला करने और जान से मारने की नीयत से गोली चलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में घायल की शिकायत पर एक महिला सहित पांच के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कैंप थाना प्रभारी यशवीर सिंह के अनुसार, प्रकाश विहार कॉलोनी निवासी टीकाराम हुड्डा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह वकील है और पलवल अदालत में प्रैक्टिस करता है। उसकी बहन हेमलता ललपुरा गांव में शादीशुदा है। उसकी बहन के देवर सतपाल ने वर्ष 2018 में उसकी बहन के साथ मारपीट की थी। जिसका मुकदमा चांदहट थाना में दर्ज है, जिसकी गवाही अदालत में चल रही है। अदालत में उसकी गवाही थी तो वह चैंबर से कागजात लेने के लिए जा रहा था। उस समय उसका गनमैन एसपीओ रंजीत बार रुम के अंदर बैठा हुआ था, उसे अचानक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.