नई दिल्ली, फरवरी 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। द्वारका अदालत ने शुक्रवार को जनकपुरी में एक खुले गड्ढे में गिरने से मारे गए 25 साल के बाइकर की मौत से जुड़े मामले में जांच अधिकारी को अगली सुनवाई की तारीख पर जांच की स्थिति पेश करने के निर्देश दिए हैं। 5-6 फरवरी की मध्यरात्रि को बैंक कर्मचारी कमल ध्यानी, पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) द्वारा खोदे गए 15 फुट गहरे गड्ढे में गिर गए थे। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी हरजोत सिंह औजला की अदालत ने पीड़ित पक्ष के वकील के मामले पर सुनवाई करते हुए पुलिस को नई प्रगति रिपोर्ट पेश करने को कहा है। अदालत ने यह आदेश जनकपुरी थानाध्यक्ष को दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई 20 फरवरी को दोपहर दो बजे के लिए निर्धारित की है। पीड़ित की तरफ से वकील महावीर सिंह फरसवान व उनके साथी वकील आस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.