बाराबंकी, मार्च 26 -- सुबेहा। अदालत के आदेश पर सुबेहा पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थाना क्षेत्र के देवरनिया मजरे बली गेंरावा गांव निवासी शिवमोहन व जगदीश आदि के बीच वर्षों पुरानी रंजिश चली आ रही है। जिसके चलते दोनों पक्षों में अनेकों बार मारपीट हो चुकी है। थाने से न्याय न मिलने पर शिवमोहन अदालत की शरण में गए थे। जिसमें शिवमोहन ने गुहार लगाते हुए कहा था कि जगदीश आदि पक्ष के लोगों ने चल रहे पिछले मुकदमों में सुलह करने का दबाव बनाया। सुलह न होने पर घेराबंदी करके हम सबको मारा पीटा गया। उन्होंने कहा कि शिकायती पत्र देने के बाद भी थाने में सुनवाई नहीं हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने मुकदमा लिखने का आदेश दिया। इस पर पुलिस ने न्जगदीश, विनोद, उदय राम, श्रीनाथ, दिलीप, रामकिशोर, हरि प्रसाद, मोनू, रंजीत, श्री चंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.