मऊ, फरवरी 4 -- घोसी। कोतवाली अंतर्गत जमालपुर विक्कमपुर में विगत चार जनवरी शाम करीब साढ़े तीन बजे क्रिकेट खेलने के लिए बुलाने पर जाने से मना करने पर गोपाल चौहान के पुत्र अमन चौहान को उसी गांव निवासी मनबढ़ों ने एक राय होकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मारपीट का कारण पूछने घर गई सुनीता चौहान और अनिल चौहान को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.