नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नई दिल्ली। भारत में रक्षा क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों में शामिल, अदाणी डिफेन्स एंड एयरोस्पेस ने आज डिफेन्स, एयरोस्पेस और सिक्योरिटी के क्षेत्र में दुनिया की जानी-मानी इटालियन कंपनी लियोनार्डो के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के घोषणा की। यह महत्वपूर्ण साझेदारी भारत में एक पूरी तरह एकीकृत हेलिकॉप्टर मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम तैयार करेगी। इससे देश की बढ़ती सैन्य ज़रूरतों को पूरा करने के साथ-साथ देश को हेलिकॉप्टर निर्माण में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी तेजी से काम होगा। भारतीय सशस्त्र बलों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए यह कदम काफी अहम है। खासतौर पर लियोनार्डो के एडवांस एडब्ल्यू169एम और एडब्ल्यू109 ट्रैक्केरएम हेलिकॉप्टरों इसमें काफी सहायक साबित होंगे। यह सहयोग चरणबद्ध तरीके से स्वदेशीकरण, मजबूत म...