नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नई दिल्ली। अदाणी समूह और इटली की प्रमुख कंपनी लियोनार्डो ने मंगलवार को भारत में एक एकीकृत हेलीकॉप्टर विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करने के लिए रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। यह कदम 'मेक इन इंडिया' प्रयासों को बढ़ावा देने और देश को अधिक आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम होगा। यह विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र सैन्य मांगों को पूरा करने और हेलीकॉप्टर उत्पादन में भारत की आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगा। अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस और लियोनार्डो ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में इस साझेदारी के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...