गंगापार, अक्टूबर 8 -- भारतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा भारतगंज स्थित त्रिमुहानी पर चल रही ऐतिहासिक ग्यारह दिवसीय रामलीला में मंगलवार की रात्रि ताड़का वध का मनमोहक मंचन किया गया। कलाकारों की जीवंत अदाकारी और सशक्त संवाद प्रस्तुति ने दर्शकों को मानो त्रेता युग की पावन कथा में पहुंचा दिया। मंचन के अनुसार ऋषि विश्वामित्र के आश्रम में राक्षसों के निरंतर उत्पात से त्रस्त होकर उन्होंने अयोध्या नरेश महाराज दशरथ से सहायता की प्रार्थना की। तत्पश्चात दशरथपुत्र भगवान श्रीराम व लक्ष्मण गुरु विश्वामित्र के साथ आश्रम पहुंचे और राक्षसी ताड़का व उसके सहयोगी राक्षसों का संहार कर यज्ञ की रक्षा की। वंश नारायण शुक्ल टीम के कलाकारों की सजीव प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल में गूंज उठा। रामली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.