मिर्जापुर, जनवरी 8 -- हलिया। क्षेत्र के बाण सागर, अदवा बैराज से अदवा बांध में पानी छोड़ने से गुर्गी गांव के किसानों की गेहूं, मटर की फसल डूब गई। पीड़ित किसानों ने सिंचाई विभाग से क्षतिपूर्ति की मांग की है। गुर्गी गांव निवासी धनंजय सिंह, भूप नारायण, बृजबिहारी राय, रामजी राय, रामचंद्र, राजेश्वर सिंह, छोटे लाल, रामजी राय, बाल गोविन्द, श्याम किशोर, रामसागर, कृपा शंकर, रामलल्लू, रामजीत मौर्य समेत अन्य किसानों की लगभग पचास बीघा फसल बाण सागर अदवा बैराज से अदवा बांध में पानी छोड़ने से जलमग्न हो गई है। पीड़ित किसानों ने पानी से नस्ट हुई फसलों की क्षतिपूर्ति की सिंचाई विभाग से मांग की है। इसी प्रकार अदवा बांध से विस्थापित किसानों की सिंचाई विभाग द्वारा दी गई भूमि पर बोई गई गेहूं की फसल भी पानी में डूब गई है। आरोप है कि सिंचाई विभाग के कर्मचारियों और अध...