औरंगाबाद, फरवरी 12 -- औरंगाबाद शहर की लाइफ लाइन कही जाने वाली अदरी नदी को प्रदूषित होने से बचाने की कवायद शुरू हो गई है। ये बातें अदरी नदी बचाओ आंदोलन से जुड़े लोगों ने बुधवार को शहर के महराजगंज रोड में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। संयोजक अनिल कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस घोषणा का स्वागत किया, जिसमें उन्होंने अदरी तट पर रिवर फ्रंट बनाने की बात कही है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रिवर फ्रंट का काम 1500 मीटर लंबाई में होगा। अदरी नदी औरंगाबाद शहर के बीच से गुजरती है, जो पुनपुन की सहायक नदी है। इसका उद्गम स्थल देव प्रखंड का अदरी गांव माना जाता है। यह नदी धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत महत्व रखती है, इस नदी के किनारे दूर-दराज एवं आस-पास के लोगों द्वारा छठ महापर्व मनाया जाता है। शहर के बीचों-बीच से गुज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.