आरा, दिसम्बर 16 -- आरा। लोक चेतना मंच के तत्वावधान में मंगलवार को विजय दिवस मनाया गया। अध्यक्षता करते हुए भोजपुर जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष व वीकेएसयू के सीनेटर प्रो. बलिराज ठाकुर ने कहा कि 16 दिसंबर 1971 भारत के लिए विजय दिवस है। भारत-पाक युद्ध में उस दिन 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने भारत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। यह दुनिया के युद्ध के इतिहास में समर्पण की सबसे बड़ी घटना है। प्रो. ठाकुर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा जी ने भारत पाक युद्ध में साहसी और निर्णायक नेतृत्व प्रदान किया। भोजपुरी विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर पांडेय, कवि जीतेन्द्र कुमार, डॉ. नंदजी दुबे, शिवदास सिंह, डॉ. बबन सिंह, शशिकांत तिवारी, डॉ. सत्यनारायण उपाध्याय, जनार्दन मिश्र, मधु मिश्र, डॉ. पुष्पा द्विवेदी, डॉ रेणु मिश्र ,डॉ ममता मिश्र, रंजीत ठाकुर, मुन्ना ...