भदोही, फरवरी 24 -- भदोही, संवाददाता। शहर के बौलिया जमुंद स्थित साबिरा हसमत वाली मस्जिद में रविवार की रात मुकद्दस माह-ए-रमजान में पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज-ए-तरावीह मुकम्मल हुई। इस दौरान मुक्तदियों ने हाफिज आरिफ को फूल माला पहनाकर इस्तकबाल किया। हाफिज आरिफ ने कहा कि अल्लाह की रजा हासिल करना हो तो बड़े एहतराम और अदब के साथ रमजान माह की कद्र करें, रोजा रखकर अल्लाह के घर से अपनी मगफिरत के लिए आजिजी करें, कुरआन का फैज सारी दुनिया पर है। रमजान के महीने में इसके सुनने और पढ़ने का सवाब कई गुना बढ़ जाता है। कुरआन मुकम्मल जाब्ता ऐ हयात है। इसके पढ़ने में अल्लाह ने शिफा रखी है। कुरआन की तिलावत करने वाला सभी परेशानियों और मुसीबतों से दूर रहता है। हाफिज आरिफ ने कहा कि आज दुनिया भर में मुसलमान परेशान हैं। फिरका परस्ती का शिकार हैं। उसकी वजह यह है कि हम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.