गाजीपुर, जनवरी 27 -- गाजीपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को महुआबाग स्थित प्रधान डाकघर परिसर साहित्य और संस्कृति का केंद्र बन गया। यहां सरफराज अहमद आसी की लिखित पुस्तक यूसुफपुर-मुहम्मदाबाद के अदबी गौहर का विमोचन किया गया। यह पुस्तक मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के लेखकों, कवियों, शायरों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गौरवशाली जीवन और योगदान को समर्पित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाराणसी के पूर्व प्रधानाचार्य आबिद सलेमपुरी ने की, जबकि मुख्य अतिथि अफीम फैक्ट्री गाजीपुर के महाप्रबंधक दौलत कुमार और विशिष्ट अतिथि मुहम्मदाबाद चेयरमैन रईस अहमद उपस्थित रहे। समारोह का संचालन डॉ. ज़फर असलम और प्रधान डाक अधीक्षक मासूम रजा राश्दी ने किया। विमोचन के बाद साहित्यकार डॉ. मधुर नज्मी मुहम्मदाबादी की स्मृति में अखिल भारतीय मुशायरा और कवि सम्मेलन का आयोजन...