ग्वालियर, नवम्बर 2 -- मशहूर गायक अदनान सामी ग्वालियर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि ग्वालियर आते ही उन्हें संगीत सम्राट तानसेन बाबा की याद आ जाती है। हालांकि, जब उनसे एडवांस रकम लेकर कार्यक्रम न करने के मामले में दायर परिवाद पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की और चुप्पी साधे रखी। अदनान सामी ग्वालियर एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। गायक अदनान सामी पर ग्वालियर जिला अदालत में एक परिवाद दायर किया गया है। आरोप है कि उन्होंने 27 सितंबर 2022 को ग्वालियर में होने वाले कार्यक्रम के लिए तय 33 लाख रुपये में से 17 लाख 62 हजार रुपये एडवांस लिए थे, लेकिन बाद में शो रद्द कर दिया। सामी की टीम ने कार्यक्रम बाद की तारीख में करने का आश्वासन दिया, पर तय तिथि नहीं बताई। कार्यक्रम आयोजक कंपनी की संचालक लाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.