नई दिल्ली, मार्च 28 -- क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी हाल ही में एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं। कपल ने 24 मार्च, 2025 को अपनी बेटी का स्वागत किया। घर में लक्ष्मी के आते ही एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स जगत से कपल को ढेर सारी बधाइयां मिलीं। फिलहाल कपल अपने माता-पिता बनने के इस पल को पूरी तरह से एंजॉय कर रहे हैं। इसी बीच अब एक तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस बेटी संग अस्पताल से घर वापस आ गई हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।सामने आई खूबसूरत तस्वीर अथिया ने 28 मार्च को इंस्टाग्राम पर एक खास स्वागत समारोह की झलक फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो खूबसूरत ढंग से सजी हुई थालियों की तस्वीर शेयर की। एक थाली में ढेर सारे फूलों की पंखुड़ियां सजी हुई थीं, जबकि दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.