कानपुर, जनवरी 19 -- कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से चल रही प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में पनकी क्रिकेट एकेडमी ने जीडीएस एकेडमी को 181 रन के बड़े अंतर से पराजित किया। दूसरे मैच में कानपुर साउथ एकेडमी ने ब्लू स्टार एकेडमी को 118 रन से हराया। किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए पहले मैच में पनकी क्रिकेट एकेडमी ने 35 ओवर में पांच विकेट पर 278 रन बनाए। टीम की ओर से अथर्व कुमार ने नाबाद 108 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं, उदयराज ने 91 रन बनाए। गेंदबाजी में कन्हैया ने तीन, आर्यन यादव व रुद्र सिंह ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी जीडीएस एकेडमी की पूरी टीम 24.1 ओवर में महज 97 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से रुद्र सिंह ने 38 रन व आदित्य ने 15 रन बनाए। गे...