रामपुर, फरवरी 22 -- शाहबाद। शाहबाद ब्लॉक में बनाए जा रहे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अनावासीय भवन (मीटिंग हॉल) के लिए 1 करोड़ रुपए की दूसरी किस्त और जारी हो गई है। कुल 3.32 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट पर पहली किस्त के रूप में एक करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। अब एक करोड़ और मिलने के बाद काम में तेजी आएगी। शाहबाद ब्लॉक में बीडीसी अथवा अन्य किसी भी बैठक के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी। यहां विकल्प के तौर पर दो मीटिंग हॉल थे, जिनमें एक की क्षमता चालीस और दूसरे की अधिकतम दो सौ लोगों के बैठने की थी। विकास की चर्चा के लिए बैठक आयोजित करने में काफी समस्या आड़े आ रही थी। जिस पर पांच साल पहले फरवरी 2021 में यहां अत्याधुनिक मीटिंग हॉल निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें मुख्य प्राविधिक परीक्षक एपेक्स टीएसी ग्राम्य विकास उत्तर प्रदेश ने सवा तीन करोड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.