भागलपुर, अप्रैल 6 -- जमुई। जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा और पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आनंद के कुशल नेतृत्व में पदाधिकारियों और जवानों ने जमुई शहर में चैती नवरात्रा और रामनवमी को देखते हुए फ्लैग मार्च किया। ओहदेदार द्वय ने दोनों त्यौहार को लेकर शहर में अमन चैन का माहौल कायम रखने के लिए पदाधिकारियों और जवानों की टोली के साथ नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न बाजारों , मोहल्लों एवं चौक-चौराहा पर दस्तक दी। साथ ही लोगों को प्रशासन की सजगता का संदेश दिया। फ्लैग मार्च के जरिए भीड़-भाड़ वाले जगहों पर पुलिस ने प्रशासनिक चौकसी एवं सक्रियता को दर्शाया। इस दरम्यान पुलिस की गाड़ी सायरन बजाते हुए लोगों को अपनी उपस्थिति का आभास कराया। डीएम ने अमन के माहौल में चैती नवरात्रा और रामनवमी पर्व को मनाए जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि परंपरागत एवं वैदिक रीति-रिवाज के अनुकू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.