पूर्णिया, दिसम्बर 7 -- अमौर, एक संवाददाता।अमौर थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी पर हुए अत्याचार को लेकर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित के अनुसार 11 नवंबर को उसकी पत्नी के साथ अपहरण, मारपीट और बदसलूकी की गई। शोर मचने पर आरोपियों ने उसे दूसरी जगह छिपा दिया। बाद में पत्नी को खोजने पहुंचे पति के साथ भी मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने बताया कि 15 नवंबर को फिर से आरोपियों ने हमला करने की कोशिश की। पीड़ित ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए जांच जारी रहने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...