गढ़वा, फरवरी 18 -- केतार, प्रतिनिधि। मां चतुर्भुजी मंदिर प्रांगण में चल रहे शतचंडी महायज्ञ में भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचिका देवी प्रतिभा ने भगवान के बामन अवतार और रामचरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने श्री कृष्ण जन्म की कथा और नंद उत्सव का वर्णन किया। देवी प्रतिभा ने कृष्ण जन्म कि कथा का वर्णन करते हुए कहा कि जब अत्याचारी कंस के पाप से धरती डोलने लगी तब भगवान कृष्ण को अवतरित होना पड़ा। सात संतानों के बाद जब देवकी गर्भवती हुई तो उन्हें अपने इस आठवें संतान की मृत्यु का भय सताने लगा था। वहीं कंस भी देवकी के आठवें संतान को किसी भी प्रकार से मारना चाहता था। उसे कहां मालूम था कि देवकी के जिस आठवें संतान को वह साधारण बालक समझ कर मारना चाहता है वह कोई साधारण बालक नहीं अपितु स्वयं भगवान श्री हरि हैं। भगवान श्री कृष्ण के जन्म लेते ही काल कोठरी में ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.