नवादा, जनवरी 10 -- कौआकोल, शिवशंकर सिंह कौआकोल प्रखंड की विभिन्न नदियों से बालू का अत्यधिक उठाव हो जाने के कारण इन नदियों से खेत पटवन के लिए निकलने वाली पइनों का मुहाना ऊंचा हो गया है। लिहाजा अब इन पइनों से पटवन के लिए खेतों तक नदी का पानी पहुंचना मुश्किल हो गया है। जिसके कारण किसानों के समक्ष अपनी खेतों में लगी फसलों की पटवन करना मुश्किल भरा कार्य हो रहा है। नदी से बालू का इतना उठाव हो चुका है कि इससे निकलने वाली पइन लगभग तीन से चार फीट ऊंचा हो गया है। प्रखंड के किसानों ने बताया कि प्रखंड की विभिन्न नदियों से जगह-जगह पर खेतों के पटवन के लिए पइन निकाले गए थे, जो नदियों की सतह के बराबर थे। ताकि आसानी से नदी का पानी इन पइनों से होते हुए किसानों के लिए बनाए गए आहर पोखर तथा खेतों में पहुंच सके और खेतों में लगी फसलों का इससे पटवन हो सके। इस पइ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.