जामताड़ा, अगस्त 2 -- अत्यधिक बारिश ने बढ़ायी किसानो की चिंता कुंडहित, प्रतिनिधि। समय से पहले आया मानसून इस वर्ष जमकर बरस रहा है। मानसून के दौरान हो रही अत्यधिक बारिश ने धान के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार निचले खेतों में अत्यधिक पानी जमा होने से धान की पैदावार प्रभावित हो जाएगी। लगातार हो रही बारिश और धूप की कमी की वजह से किट फतंगो का प्रकोप बढ़ जाएगा। गौरतलब है कि जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड की अर्थव्यवस्था मूल रूप से खेती पर भी आश्रित हैं। यहां के लोगों की आमदनी की खेती पर ही निर्भर है। सालभर में एक बार होने वाली धान की खेती से किसान अपने परिवारों का पालन पोषण करते हैं। ऐसे में धान की फसल सही नहीं हो तो किसानो की स्थिति खराब हो जाती है। फिलहाल इस वर्ष मानसून समय से पहले पहुंचा है और जमकर बरस रहा है। पहाड़ी इलाका होन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.