कुशीनगर, जनवरी 14 -- पडरौना, निज संवाददाता। मां और पत्नी की हत्या का आरोपी सिकंदर अत्यधिक नशा करता था। शराब के साथ ही जमकर गांजा भी पीता था। लोगों के अनुसार अत्यधिक नशे ने उसे सनकी बना दिया था। ग्रामीणों के अनुसर जब वह अधिक नशे में होता था, ऊल जलूल हरकतें करता था। हत्या के बाद भी पुलिस से बचने के लिए उनसे पागलों जैसी हरकतें की। इसी सनक में उसने मांस भी मुंह में डाल लिए थे। लोगों को मांस के टुकड़े फेंक भी रहा था। एक बारगी पुलिस को भी उसकी हरकतों पर यकीन हो गया। इसीलिए पुलिस ने उसकी बाकायदा स्वास्थ्य जांच करायी, जिसमें सब कुछ ठीक मिला। शादी के बाद चार साल भी बच्चा न होने के कारण पर परेशान रहता था। दो साल पूर्व पति बनवारी गुप्ता को सड़क हादसे में खोने के बाद मां रूना देवी बेटे को तारणहार मानती थीं। पत्नी प्रियंका पति की उसकी हर खुसामद करती थ...