मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 27 -- मुजफ्फरनगर जनपद इन दिनों भीषण शीतलहर और कड़ाके की ठंड की चपेट में है। आसमान में छाए घने कोहरे और बर्फीली हवाओं ने आम जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। हालांकि दोपहर के समय निकली धूप से ठंड पर कोई असर नहीं दिखा। जिले में न्यूनतम तापमान गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है, जिससे लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। शनिवार को ठंड का आलम यह रहा कि सुबह के समय कोहरे की सफेद चादर से शहर ढका रहा। गर्म मोजे और भारी जूते पहनने के बावजूद लोगों के पैरों की उंगलियां सुन्न पड़ रही हैं। बर्फीली हवाएं शरीर को भेद रही हैं, जिसके कारण दोपहर में निकलने वाली हल्की धूप भी बेअसर साबित हो रही है। दोपहर में करीब 1 बजे धूप निकली, जो ठंड पर बेअसर रही। इस भीषण ठंड का सबसे ज्यादा असर दैनिक मजदूरी करने वाले वर्ग पर पड़ा है। अत्यधिक कोहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.