पाकुड़, दिसम्बर 4 -- महेशपुर। दिसंबर महीने की शुरूआत से ही कनकनी हवा के कारण कंपकंपाती ठंड से आम जनजीवन परेशान हैं। सुबह 10 बजे तक और शाम 04 बजे से ही शरीर को कंपकंपाने वाली ठंड शुरू हो जाती है। इस कंपकंपाती ठंड का असर छोटे बच्चों, बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर अधिक देखा जा रहा है। गुरुवार को प्रखंड प्राथमिक विद्यालय महेशपुर में सुबह 09 के बाद स्कूली बच्चों को आग जलाकर ठंड से शरीर को गर्म करने के लिए आग तापते देखा गया। चक्रवाती तूफान दित्वाह के असर के कारण ठंड में एकाएक बढ़ोत्तरी हुई है। लोग सुबह 10 बजे के बाद ही घर से निकलना मुनासिब समझते हैं। जबकि शाम होते ही लोग घरों में दुबक जाने के लिए विवश हो जाते हैं। जरुरी कार्यवश के कारण घर से निकलने वाले लोग पूरे शरीर को गर्म कपड़ों से ढंककर ही घरों से निकलते हैं। दोपहर में धूप रहने पर थोड़ी गर्मी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.