कोटद्वार, मई 30 -- आर्य गिरधारीलाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट की ओर से भाबर क्षेत्र के हल्दूखाता में शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में उरुलीकांचन पुणे स्थित साम्ययोग आश्रम के ट्रस्टी अतुल राजेन्द्र कांबले को सामाजिक सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने पर गिरधारीलाल आर्य स्मृति उत्तराखंड सम्मान -2025 से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का आरंभ करते हुए ट्रस्ट संस्थापक अध्यक्ष डा. सुरेंद्र लाल आर्य ने कहा कि उत्तराखंड में भूदान आंदोलन के प्रणेता रहे स्व. स्वामी योगानंद महाराज ने पुणे में साम्ययोग आश्रम की स्थापना की थी। वर्तमान में आश्रम का संचालन करते हुए ट्रस्टी अतुल राजेंद्र कांबले समाज सेवा में भी अपना सक्रिय योगदान दे रहे हैं, इसलिए ट्रस्ट की ओर से उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में शूरवीर खेतवाल, डॉ. मंजू रावत शाह, दीपक कु...