प्रयागराज, जून 24 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माफिया अतीक अहमद के साढ़ू इमरान और उसके भाई की करेली में डेढ़ बिस्वा जमीन पर प्रशासन का बुलडोजर चला दिया। करेली इलाके में अर्बन सीलिंग की जमीन पर किए गए कब्जे को ढहाया गया। अब दोनों के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद भी उसके करीबी जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। पिछले दिनों जांच में करेली में डेढ़ बिस्वा का भूखंड मिला जिस पर दोनों का कब्जा था। डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने एसडीएम सदर अभिषेक सिंह को निर्देश दिया था कि इस भूखंड को खाली कराएं। एसडीएम सदर ने बताया कि भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई की गई। दोनों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। सरकारी जमीन पर कब्जा करें चिह्नित डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने सभी एसडीएम को पत्र भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.