प्रयागराज, अक्टूबर 19 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माफिया अतीक अहमद के करीबी रहे मोहम्मद जैद खालिद समेत सात लोगों पर आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और ईवीएम गोदाम की जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों ने जमीन को रिश्तेदार समेत अन्य लोगों को बेच दी। सदर तहसील के लेखपाल सुधीर कुमार की तहरीर पर पूरामुफ्ती थाना पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद जैद खालिद समेत सात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रसूलपुर-काशीपुर, उपरहार गांव में सार्वजनिक रास्ते और नाले की जमीन पर मोहम्मद जैद खालिद समेत अन्य ने कब्जा कर लिया। आरोप है कि एटीएस की जमीन पर रास्ता बनाकर प्लॉटिंग साइट से जोड़ दिया। इसके अलावा ईवीएम की जमीन को भी जैद खालिद, उसके भाई जसीम अहमद के साथ राहिल सिद्दीकी, महमूद अख्तर, अबू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.