प्रयागराज, अप्रैल 17 -- प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को अतीक अहमद के करीबी भूमाफियाओं की अवैध प्लॉटिंग पर हुए निर्माणों को रौंद दिया। पहले सर्वे करने के बाद पीडीए का प्रवर्तन दल इलाहाबाद पश्चिमी ग्राम बक्शी और दामोपुर पहुंचा। प्रवर्तन दल ने मोहम्मद इमरान, मोहम्मद नूर हमजा, मोहम्मद आफताब, शहनवाज आसिफ, गुलबहार, इस्मान गनी, आदिल कैसर, इदराक और मोहम्मद तालिब की 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर हो रहे निर्माणों को ढहा दिया। लोगों ने प्लॉट खरीदने के बाद निर्माण शुरू कर दिया। पीडीए के एक अधिकारी ने बताया कि जमीन का ले आउट पास नहीं था। लिहाज सभी निर्माण बिना मानचित्र के हो रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.