प्रयागराज, जून 8 -- माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद भी गैंग सक्रिय है। गैंग की कारस्तानी का नया मामला कटहुला गौसपुर में देखने को मिला है। न्यायालय के आदेश पर अतीक की 16 अवैध जमीन पर लगे कुर्की नोटिस बोर्ड को उखाड़कर फेंकने के बाद खुलेआम अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। इसकी जानकारी होते ही पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने दोबारा नोटिस बोर्ड लगाया। रहिमाबाद चौकी प्रभारी ब्रम्हेश मिश्रा की तहरीर पर एयरपोर्ट थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। धूमनगंज थाने में वर्ष 2020 में गैंगस्टर एक्ट बनाम अतीक अहमद व अन्य पर कुर्की की कार्रवाई की गई है। पुलिस आयुक्त न्यायालय के आदेश पर मौजा कटहुला गौसपुर में कुल 16 अलग-अलग आराजी नंबर के भूखंडों पर कुर्की का नोटिस बोर्ड लगाया गया था। अतीक और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल 2023 को तीन युवकों ने ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.