मुजफ्फरपुर, अप्रैल 30 -- पारू। एनडीए सरकार में अति पिछड़ा समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी को हाशिए पर धकेला जा रहा है। तीन मई को पटना मिलर हाईस्कूल मैदान में राजद की ओर से अतिपिछड़ा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में पारू और साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र से पांच हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। उक्त बातें राजद नेता शंकर प्रसाद यादव ने जनसंपर्क अभियान के दौरान पारू चौक पर कहीं। साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र के राजद नेता पृथ्वीनाथ राय ने कहा कि अतिपिछड़ा समाज की एक दर्जन जातियां विकास की उम्मीद लगाए बैठी हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष पूजा सहनी ने तीन मई को पटना चलने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.