रांची, दिसम्बर 4 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा है कि राज्यहित में यह अति आवश्यक है कि किसी भी योजनाओं की निविदा के लिए पूर्व की भांति अधिसूचित दर से अधिकतम न्यून दर 10% की व्यवस्था को पुनः लागू किया जाए तथा अति न्यून दर पर निर्धारित योजनाओं की निविदा पर तत्काल रोक लगायी जाए। वित्त मंत्री ने इस बाबत मुख्य सचिव को एक पत्र भी लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार की योजनाओं के लिए प्रकाशित निविदाओं में संवेदक असीमित दर पर नीचे जाकर निविदा प्राप्त कर लेते हैं। असीमित नीचे दर पर योजनाओं की निविदा संवेदकों द्वारा प्राप्त किए जाने से योजनाओं की गुणवत्ता अत्यंत घटिया हो जाती है। संवेदकों द्वारा असीमित न्यूनतम दर पर निविदा दिए जाने से सरकार को राजस्व की प्राप्ति तो होती है, परन्तु दूसरी ओर योजनाओं का या...