चतरा, अप्रैल 8 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। डीसी रमेश घोलप मंगलवार को चतरा के अतिउग्रवाद प्रभावित प्रखंड प्रतापपुर का दौरा किया। इस दौरान वे प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार भी लगाया, और ग्रामीणों कीासमस्याएं सुनी। उन्होंने कई मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा भी कर दिया। इस दौरान उन्होंने के विभिन्न पंचायतों से आए सैकड़ों आवेदनों को जांच पड़ताल कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदन देते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का दिशा निर्देश दिया। ग्रामीणों द्वारा विद्यालय बंद, चापानल, महीने से खराब जल मिनार से पानी आपूर्ति नहीं होने से सम्बंधित शिकायत की गई। मौके पर उपस्थित पेयजल आपूर्ति विभाग के सहायक अभियंता, कनिय अभियंता को फटकार लगाते हुए जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया गया। लोगों ने इस गर्मी के मौसम में प्रखंड के कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.