एटा, फरवरी 23 -- एटा, माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की आयोजित हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा के कार्यक्रम के अनुसार जनपद में निर्धारित परीक्षा तिथि को सभी नामित परीक्षा केन्द्रों, विशेषकर अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर विशेष अतिरिक्त मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। अपर मजिस्ट्रेट प्रशासन सत्य प्रकाश ने बताया है कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पूर्णतः नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है। तैनात अधिकारी परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी निगरानी रखते हुए बोर्ड द्वारा जारी समस्त दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराएंगे। परीक्षा में 27 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में नौ अतिरिक्त मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.