मुंगेर, दिसम्बर 8 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। राज्य सरकार जहां स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत होने का दावा करती है, वहीं टेटियाबंबर प्रखंड का अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र, गंगटा इन दावों की पोल खोल रहा है। वर्ष 1948 में स्थापित यह केंद्र आज खुद इलाज के लिए मोहताज है। एनएच-333 किनारे स्थित यह केंद्र लगभग 50 हजार आबादी के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा का मुख्य आधार है। साथ ही प्राय: रोज होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में जख्मी होने वाले के इलाज के लिए भी महत्वपूर्ण है। लेकिन केंद्र में चिकित्सा की सुविधा नहीं है। यहां से हवेली खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दूरी 10 किलोमीटर, जमुई जिला के लक्ष्मीपुर स्वास्थ्य केंद्र की दूरी भी यहां से 10 किलोमीटर तो त्संग्रामपुर की दूरी 15 किलोमीटर एवं टेटियाबंबर की दूरी 12 किलोमीटर है। इस कारण इन चारों स्वास्थ्य क...