पूर्णिया, दिसम्बर 13 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।एकंबा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विशेष स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया। कैंप का उद्देश्य टीबी खोज अभियान को तेज करना और पंचायत को टीबी मुक्त बनाना है। स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने घर-घर जाकर संभावित टीबी मरीजों की पहचान की। केंद्र पर पोर्टेबल एक्स थ्री मशीन से जांच की गई। सभी लाभार्थियों का बीपी, शुगर और वजन भी मापा गया। जांच के बाद मरीजों को तुरंत रिपोर्ट उपलब्ध कराई गई। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने ठंड के मौसम में बच्चों की सुरक्षा के उपायों पर भी सलाह दी। टीम ने बताया कि ठंड में छोटे बच्चों को बेवजह बाहर ले जाने से बचना चाहिए। कैंप के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की टीम में धीर निधि, अखिलेश मिश्रा, अनवर हयात, वंदना कुमारी, एएनएम माला कुमारी...