लखनऊ, जनवरी 1 -- विशेष अदालत के अतिरिक्त न्यायाधीश अरुण कुमार गुप्ता गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके पर कर्मचारियों, अधिवक्ताओं ने विदाई दी तथा उनके कार्यकाल को याद किया। बताया गया कि चेक बाउंस मामलों के अतिरिक्त न्यायाधीश अरुण कुमार गुप्ता न 10 वर्ष में 15 हजार से अधिक केस निस्तारित किए। चेक बाउंस के मामलों के निस्तारण की अधिकतम अवधि 6 महीने तय है। इसे देखते हुए अतिरिक्त न्यायालयों का गठन किया गया था।इन इदालतों में सेवानिवृत्त जिला जज स्तर के न्यायाधीश की नियुक्ति की गई। जनवरी 2016 में जिला जज से सेवानिवृत्त हुए अरुण गुप्ता को यहां तैनात किया गया था। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान 15 हजार से अधिक मामलों का निस्तारण कर रिकार्ड बनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.