कानपुर, अप्रैल 2 -- कानपुर। चमनगंज में विवाहिता ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजन ने मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि ससुरालीजन की मारपीट से उनका गर्भपात हो गया। चमनगंज निवासी आइतल अली ने बताया, आठ फरवरी 2024 को उनका विवाह कोयला नगर निवासी हसीन अहमद से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। आरोपितों ने उन्हें घर से निकाल दिया, जिसके बाद उन्होंने मायके पहुंचकर ससुरालीजन पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.